फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad first in inter-polytechnic athletic meet

Faridabad News: अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट में फरीदाबाद प्रथम

Sun, 22 Mar 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Faridabad first in inter-polytechnic athletic meet
छात्राओं ने कबड्डी व वॉलीबॉल में स्वर्ण और खो-खो में जीता रजत पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक झज्जर में 38वीं राज्य स्तरीय अंतर-पॉलिटेक्निक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने कबड्डी और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक, बैडमिंटन और खो-खो में रजत पदक और बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, छात्रा वायलिना ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिला पॉलिटेक्निक की समस्त छात्राओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर एथलेटिक मीट के मुख्य अतिथि जीसीपी क्राइम अमित दहिया, तकनीकी शिक्षा हरियाणा निदेशक डॉक्टर वाईपीएस बैरवाल, प्रधानाचार्य जीपीडब्ल्यू सिरसा, मंजू गेरा, संस्थान के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह ने महिला पॉलिटेक्निक फरीदाबाद को गोल्ड कप देकर सम्मानित किया। छात्राओं का प्राचार्या मीनू वर्मा और खेल प्रभारी रीना कपूर ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया। रीना कपूर ने कहा है कि यह प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना एक शानदार अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लड़कियों द्वारा किया गया प्रदर्शन महाविद्यालय में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों को भी ऊर्जा और जोश देने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed