{"_id":"6a25a4f34e8cf9d36500bf1a","slug":"faridabad-fire-breaks-out-in-basement-of-house-in-sector-16-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: सेक्टर-16 में मकान के बेसमेंट में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: सेक्टर-16 में मकान के बेसमेंट में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Sun, 07 Jun 2026 10:36 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:36 PM IST
सार
सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मकान के बेसमेंट में एक बुटीक संचालित किया जाता है, जहां से धुआं निकल रहा था। घटना के समय मकान में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था।
विज्ञापन
सेक्टर 16 बेसमेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने एक मकान के बेसमेंट में रविवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मकान के बेसमेंट में एक बुटीक संचालित किया जाता है, जहां से धुआं निकल रहा था। घटना के समय मकान में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बेसमेंट में धुआं भर जाने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने कुल्हाड़ी की मदद से गेट तोड़ा और खिड़कियां खोलकर धुआं बाहर निकाला। इसके बाद करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आग से मुख्य रूप से बुटीक में रखा सामान प्रभावित हुआ है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण मकान का ऊपरी हिस्सा इसकी चपेट में आने से बच गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि आग और फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। मकान मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।