फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad due to strictness of the police migrant laborers are going their home at night

फरीदाबाद: पुलिस की सख्ती के बाद टेपों से रात में प्रवासी मजदूर जा रहे हैं अपने घर, मजदूरी का नहीं है कोई जुगाड़ 

Mon, 11 May 2020 09:03 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 11 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
faridabad due to strictness of the police migrant laborers are going their home at night
प्रवासी मजदूर सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 दिहाड़ी मजदूरी का नहीं है कोई जुगाड़ 

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद से शहर में रह रहे प्रवासी मजदूरों का जाना थम नहीं रहा है। पैदल जाने पर सड़कों पर पुलिस की सख्ती के बाद अब ये लोग टेपों और ट्रकों में भरकर जा रहे हैं। दो दिन पहले भी अरावली की पहाड़ियों के रास्ते करीब 500 प्रवासी मजदूर सूरजकुंड रोड पर पहुंच गए थे। 

नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी से पिछले कुछ दिनों से अंधेरा होने के बाद दो से तीन टेपों प्रवासी मजदूरों को भरकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो रहे हैं। लोहा मंडी में ही काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर बुद्धन ने बताया कि काम धंधा बंद पड़ा है। दिहाड़ी मजदूरी का कोई जुगाड़ नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


उसके अनुसार टेपो चालक लोगों को ले जाने के लिए 1000 से 1500 रुपये तक ले रहा है। घर जाने के लिए मजबूरी में रुपये दे रहे हैं। इस बारे में थाना कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने खुद इस पर संज्ञान लेने की बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed