फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad car colllides with electric pole car burn to ashes one died on spot two critical

Faridabad: कार ने बिजली के खंभे में मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी जलकर हुई खाक, एक की मौत दो घायल

Tue, 28 Mar 2023 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Mar 2023 09:52 AM IST
सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीती रात हुए हादसे में एक घर ने अपना इकलौता चिराग खो दिया। भीषण हादसे में जो दो लोग घायल हैं उनकी हालत भी गंभीर है।

विज्ञापन
faridabad car colllides with electric pole car burn to ashes one died on spot two critical
बल्लभगढ़ में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मलेरणा रोड पर सैनिक फार्म हाउस के सामने एक कार में बैठे युवकों ने बिजली के खंभे में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उनकी कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात की है। हादसे के वक्त कार में तीन युवक सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवकों की हालत बेहद गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवकों को गाड़ी से निकालकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।

घर का इकलौता बेटा था निशांत

सेक्टर 65 के रहने वाले निशांत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं भरत और रुपेश गंभीर रूप से घायल हैं। सभी सेक्टर 65 से मलेरणा रोड की तरफ वरना कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी बिजली के खंभे से टकराने से खंबा टूट कर उनकी गाड़ी पर गिर गया और उनकी गाड़ी में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-65 का रहने वाला निशांत अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और अभी निशांत की शादी नहीं हुई थी। उसका सेक्टर 63 64 पर लोहे सरिए की दुकान है। वहीं मृतक के पिता एस्कॉर्ट कंपनी में कार्यरत हैं।

पुलिस के द्वारा दोनों घायलों के बयान पर ही आगे की कार्यवाही दर्ज की जाएगी। एक घायल जनित अस्पताल में भर्ती है, वहीं दूसरा मानवता अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed