{"_id":"5ff685958ebc3e2e246b18da","slug":"faridabad-blanket-showroom-catches-fire-one-senior-citizen-died-of-burning-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः कंबल के शोरूम में लगी भीषण आग, जलकर बुजुर्ग महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः कंबल के शोरूम में लगी भीषण आग, जलकर बुजुर्ग महिला की मौत
Thu, 07 Jan 2021 09:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
कंबल के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के एनआईटी-एक स्थित ब्लॉक सी में देर रात करीब 1.00 बजे एक कंबल के शोरूम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई।
शोरूम के ऊपर ही दुकान संचालक अपने परिवार सहित रहते थे। मृतका शोरूम के पीछे की तरफ बने एक कमरे में सो रही थी। आग के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लगा है। परिवार के अन्य लोगों ने पड़ोसी की छत से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।
मां को बचाने की कोशिश में शोरूम मालिक भी झुलस गया। देर रात से सुबह नौ बजे तक 16 गाड़ियां फायर बिग्रेड की आ चुकी हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है