फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad bhagat singh chowk jam for water crisis

पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम

Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
सार

  • गांधी कॉलोनी में महीने भर से बनी है समस्या
  • गांधी कॉलोनी में महीने भर से बनी है समस्या
  • सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम के अधिकारी
  • पानी देने का दिया आश्वासन, एक घंटे तक जाम रही सड़क

विज्ञापन
faridabad bhagat singh chowk jam for water crisis
demo pic

विस्तार

पानी समस्या को लेकर गांधी कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक के पास सड़क जाम किया और नगर निगम विरोधी नारे लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को समझाने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन देने के बाद जाम खोला।

विज्ञापन


गांधी कॉलोनी निवासी विनय कपूर, विजय वर्मा, ईश्वर, राजेंद्र सिंह, विनय कपूर, नीलम, गोविंद आदि का कहना है कि कॉलोनी में एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों को पांच बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष भगत सिंह चौक के पास एकत्र हुए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे निगम एसडीओ नवल सिंह ने पर्याप्त पानी देने का आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोला। एक महिला ने पानी न मिलने पर निगम मुख्यालय आकर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed