फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad becomes the fourth most polluted city in the country

देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर बना फरीदाबाद

Tue, 19 Jan 2021 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Faridabad becomes the fourth most polluted city in the country
देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर बना फरीदाबाद
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोगों को फिलहाल प्रदूषण से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। दो दिन राहत के बाद एक बार फिर जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर पहुंच गया है। यह प्रदूषण की खतरनाक श्रेणी में आता है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 416 दर्ज किया गया। इससे देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में फरीदाबाद चौथे स्थान पर रहा। वहीं, 436 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद पहले स्थान पर रहा।

कोहरा छाने व ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषित कण भारी होकर जमीन के करीब आ गए हैं। वहीं हवा की गति थम सी गई है। इससे प्रदूषित कण एक जगह ही थम गए हैं।
बीते दो दिनों से फरीदाबाद का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में बना हुआ था। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था और शुक्रवार को दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शनिवार को 416 एक्यूआई रहा। हालांकि हवा चलने से रविवार को एक्यूआई में गिरावट देखने को मिली थी। रविवार को एक्यूआई 297 दर्ज किया गया था। दो दिन से हवा फिर प्रदूषित होने लगी है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र में एक्यूआई 431 और एनआईटी क्षेत्र में 404 एक्यूआई दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 320 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश के अनुसार कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हल्की हवा चलने के बाद यह कम होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed