फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad becomes second most polluted city in the country

Faridabad News: देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना फरीदाबाद

Thu, 30 Nov 2023 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Faridabad becomes second most polluted city in the country
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर हवा खराब हो गई है। प्रदूषण के मामले में बृहस्पतिवार को फरीदाबाद देश में दूसरे और एनसीआर में पहले स्थान पर रहा। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 393 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इससे लोगों की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है।

तीन दिन पहले हुई बारिश और हवा चलने से प्रदूषण स्तर में काफी सुधार देखने को मिला है। करीब डेढ़ माह तक गंभीर वह बहुत खराब श्रेणी के में रहने के बाद यह 300 से नीचे पहुंच गया था, लेकिन बारिश का असर खत्म होते ही इसमें फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। मंगलवार को जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 दर्ज किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को यह बढ़कर 393 तक पहुंच गया है। यह सामान्य से लगभग आठ गुना अधिक है और प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी में आता है। इतने अधिक प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से देश भर के 245 शहरों की सूची जारी की गई। इसमें दिल्ली के बाद फरीदाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 16 क्षेत्र में 348, एनआईटी क्षेत्र में 402 व बल्लभगढ़ क्षेत्र में 300 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed