फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad ballabhgarh roadways five mini buses turned into ambulance with beds and all emergency facilities

#LadengeCoronaSe: फरीदाबाद में रोडवेज की पांच मिनी बसें एंबुलेंस में तब्दील, इमरजेंसी सुविधाओं से है लैस

Wed, 12 May 2021 07:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़(फरीदाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़(फरीदाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 May 2021 07:33 PM IST
सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य परिवहन डिपो बल्लभगढ़ में चल रही पांच मिनी बसों को मिनी एंबुलेंसों में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन
Faridabad ballabhgarh roadways five mini buses turned into ambulance with beds and all emergency facilities
मिनी बस को एंबुलेंस में बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य परिवहन डिपो बल्लभगढ़ में चल रही पांच मिनी बसों को मिनी एंबुलेंसों में तब्दील किया गया है। रोडवेज डिपो द्वारा जल्द ही इन मिनी बसों को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाएगा ताकि जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा सके।

विज्ञापन


डिपो के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को अमलीजामा पहनाते हुए पांच मिनी बसों को एंबुलेंस में बदलने का निर्णय लिया गया है। इन एंबुलेंस बसों में चार बेड के सामने दो कुर्सी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, इन बसों को इस प्रकार से तैयार किया गया है ताकि मरीज को इमरजेंसी में दी जाने वाली आवश्यक सुविधाएं ऑक्सीजन व आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। इतना ही नहीं गर्मी को ध्यान में रखते हुए मिनी बसों में पंखे भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही मेडिकल बॉक्स, ऑक्सीजन सिलिंडर रखने के स्टैंड, पीपीई किट व सैनिटाइजर आदि रखने की व्यवस्था भी बसों में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज बंद होने से खड़ी थीं बसें :
बताते चलें कि हरियाणा रोडवेज विभाग में ये बसें छात्राओं को उनके घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आवागमन कराने के उद्देश्य से निशुल्क यातायात सुविधा देने के लिए चलाई गई थी। जिसको खाली समय में स्थानीय रूटों पर दौड़ाया जा रहा था,लेकिन कॉलेजों के बंद होने और यात्रियों की कमी के चलते बसें डिपो में खड़ी थीं।


चल रही तैयारी :
हरियाणा रोडवेज में मिनी बसों को एम्बुलेंस बनाने की तैयारी चल रही है फिलहाल पांच बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया गया है, हमारे पास करीब 9 मिनी बसें हैं, अगर एंबुलेंस बसों की मांग बढ़ती है तो अन्य बसों को भी एंबुलेंस में तब्दील किया जा सकता है।- हरि सिंह, डिपो निरीक्षक बल्लभगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed