फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: ASI father arrested for giving protection to son accused of misconduct

Faridabad : दुष्कर्म के आरोपी बेटे को संरक्षण देने पर एएसआई पिता गिरफ्तार, पद का दुरुपयोग भी किया

Sat, 15 Apr 2023 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:41 AM IST
सार

आरोपी एएसआई फिलहाल नूंह जिले में नगीना थाने में तैनात था।

विज्ञापन

विस्तार

महिला थाना सेंट्रल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बेटे को संरक्षण देने व पद का दुरुपयोग कर पीड़िता के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने के आरोप में हरियाणा पुलिस के एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई फिलहाल नूंह जिले में नगीना थाने में तैनात था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। दुष्कर्म के आरोपी बेटे को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।   

विज्ञापन


गिरफ्तार एएसआई की पहचान सुरेंद्र रावत के रूप में हुई है। अक्तूबर 2022 में एसआई के बेटे प्रदीप रावत के खिलाफ सेंट्रल महिला थाना में केस दर्ज हुआ था। आरोपी एनआईटी तीन स्थित एक फिजियोथैरेपी सेंटर पर काम करता था। यहां कार्यरत युवती के साथ आरोपी ने सेक्टर 88 स्थित अपने मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद से आरोपी प्रदीप फरार चल रहा था। सेशन व हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी आरोपी पुलिस से बचकर छिपा रहा। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित कर दिया था।  आरोप है एएसआई सुरेन्द्र ने पद का दुरुपयोग करते हुए एसजीएम नगर थाने में पीड़िता के खिलाफ हनी ट्रैप का मामला दर्ज करा दिया। अधिकारी स्तर की जांच में मामला झूठा पाया गया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने एसीपी मोनिका देशवाल की अगुवाई में एसआईटी का गठन कर मामले की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी में महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता व क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर को शामिल किया गया।  महिला थाना सेंट्रल थाना से इंस्पेक्टर गीता, एएसआई अजय व एएसआई सुमन ने 12 अप्रैल को आरोपी एएसआई सुरेन्द्र रावत को नूंह से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर दुष्कर्म के आरोपी बेटे प्रदीप को गिरफ्तार किया गया। एएसआई को अदालत ने जेल भेज दिया जबकि बेटे प्रदीप को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed