फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Antibodies found in 80 percent of children during the trial

फरीदाबाद : ट्रायल के दौरान 80 प्रतिशत बच्चों में मिली एंटीबॉडी

Sat, 01 Jan 2022 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Antibodies found in 80 percent of children during the trial
बल्लभगढ़। कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने जिले में दस्तक दे दी है, जिसके चलते बच्चों को सुरक्षित करने के लिए बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पिछले दो महीने से चल रहा है। ट्रायल में भाग लेने वाले बच्चों में से 80 प्रतिशत बच्चों में एंटीबॉडी मिली है। क्योंकि, यह बच्चे पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ. एके पांडे ने बताया कि नवंबर से कोरबेवैक्स वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। दूसरे फेज में जिले के 79 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई थी। इनमें से मात्र 16 प्रतिशत बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीसरे फेज के लिए 80 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और उसमें से मात्र 10 बच्चे ही पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में बच्चे भी संक्रमित हुए हैं, लेकिन उनको बिना लक्षण के कोरोना हुआ था। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित बच्चों को कई बार बुखार व अन्य कोई ओर लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। ट्रायल में बच्चों को कोरबेवैक्स लगाने से पहले स्क्रीनिंग की जाती है, जिसमें उनको पता चलता है कि उनको एंटीबॉडी बनी है या नहीं। स्क्रीनिंग के बाद करीब 80 प्रतिशत बच्चे फेल रहे हैं। देशभर से दूसरे व तीसरे फेज में 600 बच्चे भाग लेंगे, जिसमें से दूसरे फेज में उनके जिले से 13 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, तीसरे फेज की स्क्रीनिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed