फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad achieves great achievements in fight against HIV infection

Faridabad News: एचआईवी संक्रमण से लड़ाई में फरीदाबाद ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Mon, 14 Sep 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Faridabad achieves great achievements in fight against HIV infection
संघर्षशील से निकलकर सक्षम श्रेणी में पहुंचा जिला, संक्रमितों की पहचान और उपचार में हुआ सुधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एचआईवी संक्रमण की रोकथाम और संक्रमित लोगों की पहचान व उपचार को लेकर चलाए जा रहे मिशन एड्स सुरक्षा अभियान में फरीदाबाद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय तक संघर्षशील श्रेणी में रहने के बाद जिला अब सक्षम श्रेणी में पहुंच गया है। संक्रमित लोगों की पहचान, नियमित उपचार और वायरल लोड नियंत्रण में सुधार को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि मिशन एड्स सुरक्षा के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित लोगों की पहचान और उन्हें उपचार से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया। प्रदेश के 23 जिलों में फरीदाबाद समेत छह जिले सक्षम श्रेणी में शामिल हैं। इनमें जींद, अंबाला, रेवाड़ी, सोनीपत और पलवल भी शामिल हैं। वहीं पंचकूला, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर पांच जिले सुरक्षित श्रेणी में पहुंच चुके हैं। अन्य जिले अभी संघर्षशील श्रेणी में हैं।
विज्ञापन


जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनोज बजाज ने बताया कि सक्षम श्रेणी के मानकों के अनुसार फरीदाबाद में 95 प्रतिशत संक्रमित लोगों को अपने एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी है। वहीं 84 प्रतिशत संक्रमित नियमित रूप से दवाएं ले रहे हैं, जबकि 95 प्रतिशत संक्रमितों का वायरल लोड नियंत्रित हुआ है। इन आंकड़ों से जिले में जांच, संक्रमितों की पहचान और उपचार व्यवस्था में सुधार का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में नए मामलों में आई कमी

वर्ष 2024-25 के दौरान जिले में एचआईवी के 638 नए मामले सामने आए थे। वर्ष 2025-26 में यह संख्या घटकर 610 रह गई। यानी एक वर्ष में नए मामलों में 28 की कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग अब दवा लेने वाले संक्रमितों का प्रतिशत बढ़ाकर जिले को सुरक्षित श्रेणी में लाने की दिशा में काम कर रहा है।

----
वर्जन


फरीदाबाद का संघर्षशील से सक्षम श्रेणी में पहुंचना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 95-95-95 के मानकों को पूरा करने पर जिले को सुरक्षित श्रेणी में शामिल किया जा सकेगा। इसके लिए संक्रमितों को नियमित उपचार से जोड़ने और दवा की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। - डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed