{"_id":"62567a562ab9d2637a37705a","slug":"faridabad-5-year-old-girl-sexually-assaulted-by-neighbor-labour-on-run-after-crime-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पांच वर्षीय बच्ची के साथ की हैवानियत फिर लहूलुहान अवस्था में छोड़कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पांच वर्षीय बच्ची के साथ की हैवानियत फिर लहूलुहान अवस्था में छोड़कर हुआ फरार
Wed, 13 Apr 2022 12:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:53 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। फिर बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली से सटी औद्योगिक नगरी यानी फरीदाबाद से एक ऐसी शर्मनाक वारदात सामने आई है जो एक बार फिर हमारे समाज के स्याह पहलू को दिखाती है। फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र से एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसके बाद से ही आरोपी मौके से फरार है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 4.00 बजे की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पीड़िता को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता पाली क्रेशर जोन में लेबर का काम करते हैं। आरोपी भी मजदूर है। पीड़ित व अरोपी की झुग्गी पास में है। पीड़ित परिवार मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है और 22 वर्षीय आरोपी यूपी निवासी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। फिर बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी के संभावित ठिकाने पर छापा मार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश जारी है।