फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family wandering for justice for two years, father complains to ACP

Faridabad News: दो साल से न्याय के लिए भटक रहे परिजन, पिता ने एसीपी से की शिकायत

Wed, 24 May 2023 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Family wandering for justice for two years, father complains to ACP
- युवती ने मार्च 2021 में युवक से परेशान होकर कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस प्रशासन लोगों को जल्द न्याय उपलब्ध कराने के भले ही कितने ही दावे कर रहा हो, लेकिन एक बेबस पिता दो साल से अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के धक्के खा रहा है। बुधवार को ऐसे ही एक मामले में ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी रमेश चौहान ने एसीपी अभिमन्यु को शिकायत देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। रमेश चौहान ने बताया कि उनकी बेटी फरीदाबाद के ही एक कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थी। जिस दिन बेटी ने आत्महत्या की थी, उससे थोड़ी देर पहले ही उसके साथ पढ़ने वाले युवक आदर्श का फोन आया था। उस समय तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन बाद में पता चला कि मृतक बेटी ने अपने बहन-भाई को भी उस युवक के बारे में बताया था कि वह उसे तंग करता है। बेटी की दो दोस्तों ने भी युवक के खिलाफ बयान दिए, जिससे की पुलिस ने आदर्श को आरोपी बनाया। आदर्श ने जमानत करा ली। पुलिस ने युवक का मोबाइल बरामद किया, लेकिन पुलिस मोबाइल से युवक-युवती के कोई मैसेज नहीं ढूंढ पाई है। जिसका लाभ आरोपी को मिल सकता है। एसीपी अभिमन्यु और थाना सूरजकुंड प्रभारी बलराज सिंह ने पीड़ित पिता को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed