{"_id":"6795256eac5bd63ebb0359ce","slug":"family-members-create-ruckus-in-case-of-students-death-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37105-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, स्कॉर्पियो मालिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16 ए स्थित राजकीय महिला कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव छंटीकरा मथुरा निवासी स्कॉर्पियो मालिक चंद्रकांत गौतम को हिरासत में लिया है। शनिवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर शव लेने से इनकार कर दिया और जमकर हंगामा किया है। शनिवार देर शाम तक हंगामा चलता रहा। इस मौके पर कुछ थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई। बाद में एसीपी के समझाने के बाद परिजन शव को घर ले गए।
परीक्षा देकर शुक्रवार शाम घर लौट रही दयालनगर निवासी छात्रा मनीषा उर्फ मंशा और उसकी सहेली सिमरन को काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में छात्रा मनीषा की मौत हो गई थी, जबकि सिमरन घायल हो गई। सिमरन का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि सिमरन की नाक की हड्डी टूटी है और उसके तीन दांत भी टूट गए हैं। पुलिस ने सहेली की शिकायत पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया थाा। बाद में छात्रा की मौत होने पर उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई है।
शनिवार को छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न ले जाने की बात पर अड़ गए। इस दौरान परिजन और अन्य लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजन ने पुलिस को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए कहा है। मौके पर हंगामे के चलते एसजीएम नगर, कोतवाली समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। बाद में एसीपी के समझाने के बाद परिजन शव को घर ले गए। अब रविवार को छात्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कार्पियो में दो युवक और दो युवतियां होने का दावा
परिजन ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर आसपास के लोगों ने देखा था कि उसमें दो लड़कियां समेत चार लोग सवार थे। आरोप है कि स्कूल के पास कोई दुर्गा शक्ति की टीम भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि स्कार्पियो के अंदर डैश बोर्ड पर पुलिस की कैप भी रखी हुई थी। वहीं, उन्होंने एक पुलिसकर्मी पर फोटो कॉपी के नाम पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो मालिक चंद्रकांत गौतम को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।