फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family members assaulted the mother-in-law following the daughter's suicide.

Faridabad News: बेटी की आत्महत्या के बाद परिजनों ने सास से की मारपीट

Sat, 20 Jun 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Family members assaulted the mother-in-law following the daughter's suicide.
सात नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बहू की आत्महत्या के बाद सास के साथ मायके पक्ष के लोगों की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 18 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। सूरजकुंड थाना पुलिस ने सात नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

शिकायत के अनुसार सास बलेश व अन्य सेक्टर-45 स्थित सर्वोम सोसायटी के एक फ्लैट में रहते हैं। 10 जून को प्रवीन की पत्नी सीमा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद सीमा के पिता अजीत, भाई शिवराम, जीजा अरुण, सैंकी व उनके साथ आए 10 से 12 अन्य लोग फ्लैट में घुस गए और प्रवीन की मां बलेश के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोसायटी निवासी चेतना और राजन ने भी परिवार के खिलाफ लोगों को उकसाने और भड़काने का काम किया। शिकायतकर्ता पक्ष ने बताया कि डर के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं दे सका। बाद में उसने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी और बलेश का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में दो चोटों का उल्लेख किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत 18 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed