फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family attacked for not switching off music system, 4 injured

Faridabad News: म्यूजिक सिस्टम बंद नहीं करने पर परिवार पर हमला, 4 घायल

Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Family attacked for not switching off music system, 4 injured
सगाई कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घर में सगाई कार्यक्रम के दौरान चल रहे म्यूजिक सिस्टम को बंद नहीं करने पर पड़ोसियों ने लाठी डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। इस वारदात में 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना छांयसा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में गांव जावा निवासी मनोज कौशिक ने बताया कि 7 फरवरी को उनकी लड़की की शादी थी। जिसके चलते 3 फरवरी को सगाई का कार्यक्रम घर पर चल रहा था। उस दौरान महिलाएं घर पर म्यूजिक सिस्टम चलकर डांस कर रहीं थीं। म्यूजिक सिस्टम की आवाज काफी कम थी। आरोप है कि पड़ोसी जय सिंह उर्फ कल्लू और धर्मेंद्र उनके घर पर आए और म्यूजिक सिस्टम बंद करने के लिए कहने लगे। आरोप है कि दोनों ने शराब पी हुई थी। उनको समझा कर वापस भेज दिया गया। कुछ समय बाद जय सिंह उर्फ कल्लू, धर्मेंद्र, पिंकी, बीना, भगवती, मालो, भावीचंद, लोकेश लाठी डंडे लेकर मनोज के घर पर आए और हमला कर दिया। इस वारदात में घर में मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने पत्थर भी फेंके। आरोप है कि जाते वक्त आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना छांयसा पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed