फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fall in temperature due to snowfall in hilly areas

Faridabad News: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट

Tue, 02 Jan 2024 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fall in temperature due to snowfall in hilly areas
फोटो-
विज्ञापन


- सामान्य से 7 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान
- न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

- शीतलहर चलने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से स्मार्ट सिटी में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन शाम ढलते ही बर्फीली हवाओं से लोग परेशान रहे।
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मंगलवार को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने से लोगों को खूब ठंडक का अहसास हुआ। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने ठंड और प्रदूषण भरे मौसम में लोगों सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरुरत है। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। पुरानी चोट, गठिया की शिकायत और मोटापे की समस्या से जूझ रहे मरीजों में जोड़ों के दर्द की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है। पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह युवाओं में भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जोड़ों के दर्द की कई वजहें हो सकती हैं। जैसे-पहले लगी कोई चोट, गठिया की शिकायत या मोटापे जैसी दूसरी बीमारियां। जोड़ों में दर्द से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। समय पर डॉक्टरी जांच कराएं।
विज्ञापन

पूरे सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिम की ओर से बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को आठ जनवरी तक कड़ाके की ठंड का सामना पड़ सकता है। चार जनवरी को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की ओर से गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी, दिन के पारे ने बढ़ाई परेशानी
डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बर्फीली हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के 7 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed