{"_id":"6934822a2f8ab43c060adab0","slug":"fake-call-centre-was-cheating-people-in-the-name-of-increasing-credit-card-limit-5-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57276-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर से की जा रही थी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर से की जा रही थी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली के नांगलोई के विकास नगर में चल रहा था कॉल सेंटर
2 महिला कॉलर सहित 5 आरोपी साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर फर्जी कॉल सेंटर से लोगों को कॉल कर ठगी की जा रही थी। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दिल्ली नांगलोई के विकास नगर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला कॉलर भी शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोमल (26), आदित्य (29), लोकेश (31), राजेंद्र (25) व तरुण (33) शामिल हैं। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोकेश व राजेंद्र ने पार्टनरशिप में फर्जी कॉलसेंटर खोला हुआ था। इसके लिए उन्होंने विकास नगर नांगलोई दिल्ली में एक फ्लैट किराये पर ले रखा था। तरुण कॉलसेंटर पर सुपरविजन का काम करता था। दोनों महिला कोमल व आदित्य कॉलर का काम करती थी। इनको कॉल करने के लिए महीने के 30 हजार रुपये मिलते थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं व तरुण को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं लोकेश व राजेंद्र को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-64 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 19 नवंबर को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक की कर्मचारी बताया। शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने को लेकर बात की गई और ओटीपी पूछ लिया। बाद में इनके क्रेडिट कार्ड से 53753 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली गई। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।