{"_id":"6985013b0ea176dd5f0622cb","slug":"fake-call-centre-operating-from-a-rented-flat-in-delhi-raided-5-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62144-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली में किराये के फ्लैट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली में किराये के फ्लैट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर की जा रही थी साइबर ठगी
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ टीम ने की कार्रवाई
आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में किराये के फ्लैट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने रेड की है। टीम ने यहां से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में यूपी के हरदोई का प्रताप गुप्ता, सतेंद्र कुमार, फर्रुखाबाद का राज गुप्ता, गाजियाबाद के इंदिरापुरम का मनोरंजन बराल उर्फ हैप्पी व उत्तराखंड के कंडाखणी खाल का जितेंद्र बलूनी शामिल हैं।
मनोरंज बराल के अलावा बाकी चारों आरोपी अब दिल्ली के जनकपुरी इलाके में रह रहे थे। इनसे पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी मिलकर दिल्ली उत्तम नगर में एक फ्लैट किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। आरोपी मनोरंजन और राज कॉलिंग कर लोगों को निवेश के लिए फंसाते थे। आरोपी जितेन्द्र ने फर्जी एप तैयार करवाई थी। इसके माध्यम से लोगों से निवेश कराया जाता था। आरोपी सतेन्द्र बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जबकि प्रताप के खाते का उपयोग ठगी की राशि प्राप्त करने में किया जाता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि अज्ञात व्यक्ति ने इन्हें दो वहाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इन ग्रुप में निवेश पर मुनाफे के दावे देने के साथ ही कुछ टिप्स दी जाती थी। ठगों ने बाद में एक एप डाउनलोड करवाई और शिकायतकर्ता से निवेश के नाम पर 379450 रुपये ट्रांसफर करा लिए। एप में मुनाफे के साथ लगभग 11 लाख रुपये दिखाए गए लेकिन रिफंड नहीं करने दिया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।