फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fair is full on weekend, 35 thousand people arrived

Faridabad News: वीकेंड पर फुल रहा मेला, 35 हजार लोग पहुंचे

Sun, 09 Feb 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fair is full on weekend, 35 thousand people arrived
मेले में कलाकारों ने अपनी लोक सांस्कृतिक से पर्यटकों का किया मनोरंजन
विज्ञापन


गोहाना स्थित महिला महाविद्यालय से मेला घूमने पहुंचा छात्राओं का समूह

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने मेले का आनंद लिया। पूरे दिन बड़ी और छोटी चौपाल पर देश और विदेश के लोकनृत्यों और लोक संगीतों की प्रस्तुति ने मेले का समा ही निराला कर दिया। मेले में परंपरागत वाद्य यंत्र बजाकर पर्यटकों का स्वागत हुआ। वाद्य यंत्र बजा रहे कलाकारों के साथ विदेशी पर्यटक और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोग थिरकने लगे। शनिवार को करीब 30 से 35 हजार तक पर्यटकों ने मेले का भ्रमण किया।

अरावली की खूबसूरत वादियों में लगे 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। शनिवार को वीकेंड के दिन मेले का दूसरा दिन रौनक से भरा रहा। बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक मेला देखने पहुंचे। विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे कलाकारों ने अपने लोक नृत्यों और लोक संगीतों की प्रस्तुति से पर्यटकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मेले में लोक कलाकारों द्वारा दर्शकों का पारंपरिक वेशभूषा के साथ वाद्य यंत्र बजाकर स्वागत किया गया। मेले में भिवानी निवासी सतीश की आठ सदस्यीय बैग्पाइपर पार्टी मोरबीन, चिमटा, सेट्रम तथा डूबी वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनें बिखेर कर लोगों का मनोरंजन कर रही है। उनके वाद्य यंत्रों की सुरीली ध्वनि पर विदेशी और देशी पर्यटक थिरकने लगे। शुक्रवार को करीब 17 हजार लोग ही मेले में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छोटी चौपाल पर लोक संगीत का पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
सूरजकुंड मेले में छोटी चौपाल पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा तैयार किए गए सांस्कृतिक मंच पर दूसरे दिन का आगाज पलवल जिले के लोक कलाकार राजकुमार तेवतिया और उनकी टीम की रागनी गायन के साथ हुआ। सौ-सौ पड़े मुसीबत बेटा उमर जवान मैं... भगत सिंह कदे जी घबरा ज्या तेरा बंद मकान में... ने पर्यटकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उनकी हरियाणवीं बोली में प्रस्तुत रागनी शहीद ए आजम भगत सिंह की वीरगाथा पर आधारित थी। इसके बाद उनकी पहले आली बात रही न, पहला आला पाणी... रागिनी ने पंडाल में दर्शकों की तादाद को और बढ़ा दिया। रागनी को दर्शक बारीकी से सुनते और साथ में गुनगुनाते नजर आए।

---
ओडिशा के शिल्पकार कर रहे आकर्षित
सूरजकुंड मेले में थीम स्टेट ओडिशा के शिल्पकार पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते नजर आ रहे हैं। मेले में ओडिशा के शिल्पकारों ने हैंडलूम, टैक्सटाइल और हैंडीक्राॅफ्ट के चार दर्जन स्टाल लगाएं हैं। उनपर शनिवार को चहल-कदमी देखने को मिली। पर्यटक ओडिशा की कला संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। मेले में अलग अलग राज्यों के शिल्पकार अपनी स्टॉल लगाकर शिल्पकला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
---

गोहाना से मेले में पहुंचा छात्राओं का समूह
सूरजकुंड मेले में शनिवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भ्रमण करने पहुंचे। शनिवार को सोनीपत जिले के गोहाना स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का समूह मेले में पहुंचा। मेले में विद्यार्थियों ने शिल्पकारों से उनके परिधानों और शिल्पकला के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने मेले में विभिन्न चौपालों पर आयोजित लोक कलाओं व समृद्ध संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का आनंद लिया।


---
मेला देखने पहुंचीं किरण चौधरी
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी शनिवार को सूरजकुंड मेला देखने पहुंचीं। जहां पहले थीम स्टेट ओडिशा के पवेलियन का भ्रमण किया। यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के चरणों में शीश भी नवाया। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा हरियाणा के पवेलियन का दौरा किया। यहां हरियाणवी परिधान, पुराने औजार, खेती के पुराने औजारों के बारे में जाना। उन्होंने बीन सपेरा पार्टी द्वारा दी जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed