{"_id":"67b0e04e3b6bb4ee59008664","slug":"faces-of-students-lit-up-with-easy-english-paper-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38294-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंग्रेजी के आसान पेपर से खिले छात्रों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंग्रेजी के आसान पेपर से खिले छात्रों के चेहरे
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर रहे सुरक्षा के इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के विद्यालयों में शनिवार को सीबीएसई की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के बाद सेक्टर-15 स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल से निकलने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खिलखिलाते हुए नजर आए। विद्यार्थियों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों के अनुसार इस बार अंग्रेजी का पेपर काफी आसान था, जिससे हल करने में परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
वहीं परीक्षा समाप्त होने के समय से करीब एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों को लेने के लिए आए अभिभावकों की काफी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा के बाद बाहर आने पर अभिभावकों ने परीक्षार्थियों को गले लगाया और परीक्षा के बारे में बातचीत की। वहीं, परीक्षार्थियों के विद्यालय से बाहर निकलने के बाद विद्यालय के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को वहां से आने जाने में थोड़ी परेशानी भी हुई। इसके साथ ही केंद्रों पर सुरक्षा के सभी इंतजाम मौजूद रहे। परीक्षा केंद्र के गेट के साथ ही आस-पास के एरिया की सड़कों पर यातायात संचालन कराने के लिए भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
--
परीक्षार्थियों से बातचीत
आज पहला पेपर था। जिस कारण सुबह थोड़ा डर लग रहा था लेकिन जिस तरह से परीक्षा की तैयारी की थी, उसके हिसाब से पेपर काफी आसान था। इस वजह से उसे हल करने में कोई भी दिक्कत नहीं हुई। - नवित
विज्ञापन
--
आज का पेपर काफी आसान था। पेपर में सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से नहीं आया था। इस कारण उनको आसानी से हल कर लिया। - प्रेम सेन
--
मैं कई दिनों से परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आज अंग्रेजी के पेपर में दिए गए प्रश्न काफी आसान थे। जो भी पढ़ा था, वही सब पेपर में आया इसलिए पेपर हल करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। - ऋषभ
--
विद्यालय की ओर से पाठ्यक्रम की पढ़ाई अच्छे से कराई गई। इस कारण पेपर में प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा पेपर काफी आसान था। प्रश्नों को समझने में भी कोई दिक्कत नहीं हुई। - पंकज