फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Facebook friend cheated 5.50 lakhs to get jobs

नौकरी लगवाने का झांसा दे फेसबुक फ्रेंड ने ठगे 5.50 लाख

Sat, 29 Feb 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Facebook friend cheated 5.50 lakhs to get jobs
बल्लभगढ़। आदर्श नगर में रह रहे एक युवक को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसके फेसबुक फ्रेंड ने साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने युवक को नौकरी न लगने पर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। उसने गारंटी के तौर पर उसे चेक भी दिया, जिसे पीड़ित ने बैंक में डाला तो उस पर आरोपी के हस्ताक्षर फर्जी थे। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी दीपक मलिक आदर्श नगर में अपनी बहन के घर रहकर बल्लभगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग ले रहा है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी समर प्रताप सूरज त्रिपाठी से दोस्ती हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी तो दीपक ने उसे बताया कि वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। इस पर समर ने उसे सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कही और उसकी एवज में साढ़े पांच लाख रुपये का खर्च बताया। दीपक उसके झांसे में आ गया और उसके बताए अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

समर ने यह रकम बिहार व मध्य प्रदेश के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई। कुछ राशि पेटीएम के माध्यम से भी ली गई। पैसे लेने के बाद समर ने व्हॉट्सएप पर उसे परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की फोटो भेजी और कहा कि उसकी नौकरी पक्की है। समर ने पैसों की गारंटी के नाम पर एक निजी बैंक का चेक भी दीपक को भेजा था। परीक्षा के बाद आए रिजल्ट में दीपक का चयन नहीं होने पर उसने बैंक में डाला तो साइन नहीं मिलने पर चेक बाउंस हो गया। इस पर धोखाधड़ी का अहसास होने पर दीपक ने इसकी शिकायत पुलिस में की। मामले कि जांच कर रहे उपनिरीक्षक महेश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed