फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eye flu spreading in flood affected areas

Faridabad News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फैल रहा आई फ्लू

Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eye flu spreading in flood affected areas
फोटो
विज्ञापन


- शिविर लगाकर लोगाें को दिया जा रहा इलाज
- प्रभावित लोगों को चश्मा पहनने तथा डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां आंखों में डालने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना में पिछले दिनों आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों में एलर्जी के साथ-साथ आई-फ्लू रोग फैलने लगा है। लोगों की आंखों में एलर्जी से पानी आना शुरू हो गया है। इससे आसपास के अस्पतालों में नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसे देख स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आयुष विभाग के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेत्र जांच शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेतों के अंदर अब भी पानी भरा है। कई जगह रास्तों में भी पानी है। जिससे वहां रहने वाले लोगों में एलर्जी की बीमारी सर्वाधिक हो रही है। एलर्जी का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ रहा है। लोगों की आंखों में खुजली, जलन तथा पानी आने की शिकायतें बढ़ रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। चिकित्सकों का मानना है कि इन क्षेत्रों में आई फ्लू फैलने लगा है। इससे बचाव के लिए डॉक्टर से जांच करा दवाइयां लेने की जरूरत हैं।
विज्ञापन

-----
500 से अधिक आई फ्लू के मरीज आए सामने
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुछ ही गावों में आई फ्लू से ग्रस्त 500 से अधिक मरीज मिले हैं। इसके अलावा भी गांवों में लोगों की आंखों में जलन, खुजली की शिकायतें मिल रही हैं। अस्पतालों में मरीज पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों की आंखों की नेत्र रोग विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। साथ ही लोगों को काला चश्मा पहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप त्यागी का कहना है कि आई फ्लू संक्रमण रोग है। यह तेजी से फैलता है। ऐसे में आई फ्लू के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आंखों की सफाई रखें तथा डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली दवाइयों को समय-समय पर आंखों में डालें तथा आंखों को न मसले। साथ ही चश्मा पहनकर रखें तथा दूसरे व्यक्ति को संक्रमण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed