{"_id":"66abcadded68c61812021846","slug":"extortion-demand-of-one-crore-rupees-from-businessman-in-the-name-of-gangster-neeraj-faridpuria-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28492-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन
- रंगदारी न देने पर परिणाम भुगतने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में बदमाश ने फोन पर एक कारोबारी से गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी की मांग की। कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ओल्ड फरीदाबाद के बस्सा पाडा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले अनजान नंबर से उन्हें एक फोन आया। बदमाश ने अपना नाम नीरज फरीदपुरिया बताते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। समय पर पैसे नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। संजीव सेक्टर-12 में पुरानी कार की खरीद बिक्री का काम करते हैं। घटना के बार कारोबारी काफी डर गए। तीसरे दिन संजीव ने यह बात उन्होंने अपने भतीजे अधिवक्ता हरीश पराशर को बताई। इसके बाद उन्होंने रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पांच दिन पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
ऐसा ही एक मामला पांच दिन पहले पलवल में भी आया था। जिसमें कारोबारी से फोन करके नीरज फरीदपुरिया के नाम पर रंगदारी की मांगी गई थी। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि जांच में उनका फरीदपुरिया से कोई लेना देना नहीं मिला। बस केवल डराने के लिए फरीदपुरिया का नाम इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।