फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Extension of two EMU trains up to Mathura and Kosikalan

Faridabad News: दो ईएमयू ट्रेनों का मथुरा और कोसीकलां तक विस्तार

Wed, 05 Aug 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Extension of two EMU trains up to Mathura and Kosikalan
ईएमयू  ट्रेन की फाइल फोटो ।
अभी पलवल तक जाती थी ट्रेनें, 30 अगस्त तक अस्थायी रूप से बढ़ाया गया संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद-पलवल रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो ईएमयू ट्रेनों के संचालन का विस्तार करने का फैसला लिया है। अब शकूर बस्ती-पलवल-शकूर बस्ती और नई दिल्ली-पलवल-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेनें पलवल से आगे मथुरा जंक्शन और कोसीकलां तक संचालित होंगी।

रेलवे के इस फैसले से फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर मथुरा और कोसीकलां की ओर जाने वाले यात्रियों को अब बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और उनका सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 64016/64019 शकूर बस्ती-पलवल-शकूर बस्ती ईएमयू का संचालन मथुरा जंक्शन तक तथा ट्रेन संख्या 64082/64051 नई दिल्ली-पलवल-गाजियाबाद ईएमयू का संचालन कोसीकलां तक अस्थायी रूप से बढ़ाया गया है। यह सुविधा 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन तक जाने वाली ईएमयू पलवल के बाद रुंधी, शोलाका, बंचारी, होडल, कोसीकलां, छाता, अज्हई, वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशन पर ठहराव के बाद मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, कोसीकलां तक जाने वाली ईएमयू पलवल के बाद निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए कोसीकलां तक जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, मार्ग और ठहराव की जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।



रेलवे की ओर से लिया गया यह निर्णय यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक है। रोजाना सफर करने वाले लोगों को इससे समय की बचत होगी और यात्रा भी आसान होगी। - अमित

कई बार आगे जाने के लिए ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे परेशानी होती थी। अब सीधी ट्रेन सेवा मिलने से परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।- रामकिशन

मथुरा और कोसीकलां की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। ट्रेन का विस्तार होने से नौकरी, व्यापार और अन्य कामों के लिए जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। - सुमेर डागर, यात्री


रेलवे की यह पहल यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। उम्मीद है कि आगे भी यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह के कदम उठाए जाते रहेंगे। - दीपक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed