फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Exposed power lines in Bhagat Singh Colony pose a danger.

Faridabad News: भगत सिंह कॉलोनी में खुले बिजली के तार बने खतरा

Fri, 24 Jul 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Exposed power lines in Bhagat Singh Colony pose a danger.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। भगत सिंह कॉलोनी में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। कॉलोनी में लगे एक ट्रांसफार्मर से जंपर और बिजली के तार बाहर की ओर निकले हुए हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका रहती है। सबसे गंभीर बात यह है कि ट्रांसफार्मर के पास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर गुजरते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का हाथ या शरीर का कोई हिस्सा गलती से इन खुले तारों की चपेट में आ गया तो उसे तेज करंट लग सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना होने के साथ जान का भी खतरा है। समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से इसे ठीक नहीं कराया गया। लोगों ने ट्रांसफार्मर की खतरनाक स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि ट्रांसफार्मर पर लगे लकड़ी के बोर्ड के पास से बिजली के तार बाहर की ओर निकले हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रियांशु, रनबीर और सतीश ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मौजूदा स्थिति बेहद खतरनाक है। चावला कॉलोनी बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले का वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। जल्द ही टीम मौके पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed