फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Excessive use of single-use plastic at the Taoru rally

Faridabad News: तावडू रैली में सिंगल यूज प्लास्टिक का जमकर प्रयोग

Tue, 17 Feb 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Excessive use of single-use plastic at the Taoru rally
-प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों में बांटे गए खाद्य पदार्थ
विज्ञापन

-जिले में सरकारी दावों पर लगा सवालिया निशान

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। शहर में रविवार को आयोजित विकसित सोहना-तावडू महारैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग का खुला उल्लंघन देखा गया। राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद, रैली में शामिल लोगों को वितरित किए गए खाद्य पैकेट प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों में पैक करके बांटे गए।

सूत्रों के अनुसार रैली के लिए करीब 3500 से अधिक खाद्य पैकेट तैयार किए गए थे। इनमें पुरी, हलवा-सब्जी और मिठाई के रूप में लड्डू शामिल थे। ये सभी पैकेट प्लास्टिक थैलियों में बंद करके वितरित किए गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी के बावजूद इन पैकेटों को एक निजी संस्था द्वारा तैयार कराया गया था। वितरण के दौरान भीड़भाड़ और हड़बड़ी के कारण कई पैकेट रैली स्थल पर बिखरे पड़े दिखे, जिससे प्लास्टिक कचरा फैल गया। रैली स्थल पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की बोतलें, थालियां और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम्स का इस्तेमाल भी देखा गया।
विज्ञापन

रैली समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में प्लास्टिक थैलियां और पैकेजिंग सामग्री जमीन पर बिखरी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और पर्यावरण संरक्षण के दावे करती है, वहीं खुद मुख्यमंत्री की रैली में इन नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। इससे सरकार के प्लास्टिक मुक्त हरियाणा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed