{"_id":"68d2f9770ddd6b5f240b0c50","slug":"examination-centers-were-established-in-the-district-under-mission-ullas-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51972-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मिशन उल्लास के तहत जिले में परीक्षा केंद्र किए गए स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मिशन उल्लास के तहत जिले में परीक्षा केंद्र किए गए स्थापित
विज्ञापन
28 को होगी परीक्षा, सफल अभ्यर्थियों को दिया जाएगा साक्षरता प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में केंद्र सरकार की योजना मिशन उल्लास के अंतर्गत अशिक्षितों के लिए 28 सितंबर को परीक्षा होगी। जिसमें पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षरता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिलेभर के सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक भाग ले सकेंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। जिला शिक्षा विभाग ने सभी पात्र लोगों से इस परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
मिशन उल्लास के जिला समन्वयक राहुल कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों पर पेन और पेपर की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पिछले वर्ष इस परीक्षा में जिलेभर से लगभग 20 हजार लोगों ने भाग लिया था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार हर नागरिक के जीवन में अहम भूमिका निभाता है।