फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Everyone will have to take the pledge of self-reliant municipal corporation: Krishnapal Gurjar

सभी को मिलकर आत्मनिर्भर नगर निगम का संकल्प लेना होगा : कृष्णपाल गुर्जर

Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Everyone will have to take the pledge of self-reliant municipal corporation: Krishnapal Gurjar
फरीदाबाद। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद देश के उन बड़े शहरों में शामिल है, जहां जनसंख्या का घनत्व सबसे ज्यादा है। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर आत्मनिर्भर नगर निगम बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बृहस्पतिवार की शाम लघु सचिवालय में आयोजित स्वच्छ फरीदाबाद मीट में सभी पार्षदों व नगर निगम अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि सबसे पहले नगर निगम की आय को बढ़ाने का कार्य करना होगा। प्रत्येक घर से हाउस टैक्स का ही कलेक्शन नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही आय के अन्य साधनों से भी पैसा नगर निगम को नहीं आ पा रहा है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक साधन से आय इकट्ठा करें। राज्यमंत्री ने कहा कि शहर के लिए सीवरेज व जलभराव की समस्या से हम सभी जूझ रहे हैं। निगम इसके लिए उचित कदम उठाए। शहर के लिए जो सीवरेज सिस्टम तैयार किया गया है उसकी सफाई के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें।
विज्ञापन

शहर में कूड़े का बेहतर ढंग से निस्तारण हो। परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने कहा कि कूड़े की समस्या को जड़ से समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पीने के पानी को पशुओं को नहलाने में प्रयोग करते हैं। इससे पानी खराब होता है। उन्होंने भी हाउसटैक्स, पानी व सीवरेज के लिए प्रत्येक हाउस होल्ड का सर्वे कर वसूली करने की बात रखी। विधायक सीमा त्रिखा व फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भी शहर में स्वच्छता को लेकर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को साफ रखने की कार्ययोजना प्रस्तुत की-
नगर निगम आयुक्त यशपाल ने शहर को स्वच्छ करने के लिए एक कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने शहर में स्वच्छता के आड़े आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। वार्ड वाइज टीमें काउंसलर की अध्यक्षता में बनाई जाने की बात कहीं। सभी नागरिकों तक पहुंचने के लिए 360 डिग्री आईईसी प्लान भी मीटिंग में प्रस्तुत किया गया। स्ट्रीट वेंडर, कार्मिशयल स्थापनाएं, हाउस होल्ड को अपना कूड़ा अलग-अलग करना व दो डस्टबिन रखना पहले चरण में लागू किया जाएगा। इसके तहत विशेष जागरूकता अभियान चलेगा। अगले चरणों में सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन व अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

एक स्पेशल इंफोसमेंट टीमों का गठन भी वार्ड स्तर पर किया गया है। इसकी निगरानी वार्ड स्तर पर पार्षद व जोन स्तर ज्वांइट कमिश्नर इन टीमों की अगुवाई करेंगी। नगर निगम का सभी आय (हाउस टैक्स, नक्शे पास, सीवरेज, पानी व अन्य टैक्स) के लिए एक कामन रजिस्टर लागू करने की योजना भी प्रस्तुत की गई। जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए निगम का सोशल मीडिया पेज भी लांच किया गया। विद्यार्थियों व अध्यापकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए एंबेस्डर ऑफ प्लास्टिक फ्री फरीदाबाद कांटेस्ट की शुरूआत भी की गई। इस मौके पर नगर निगम की मेयर सुमन बाल, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा, अभिषेक मीणा, संयुक्त कमिश्नर अलका चौधरी, डॉ. नरेश कुमार, प्रंशात अटकान, गौरव आंतिम, अनिल कुमार यादव, एएमसी इंद्रजीत कुलडिया व अतुल सहगल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed