फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even after 5 days the rape accused has not been arrested

Faridabad News: 5 दिन बाद भी दुष्कर्म का आरोपी नहीं किया गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Even after 5 days the rape accused has not been arrested
पीड़ित के अधिवक्ता ने कहा, शादी का बनाया जा रहा है दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 5 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है। बल्कि युवती के ऊपर शादी का दबाव बनाया जा रहा है।

अधिवक्ता मनमीत कौर ने बताया कि 20 जून को बल्लभगढ़ के महिला थाने में दिल्ली की रहने वाली युवती ने शिकायत दी थी कि उसने शादी के लिए अपना बायोडाटा मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ था। जहां पर उनकी युवक से दोस्ती गई। दोस्ती के दौरान उनको पता चला कि दोनों एक ही कॉलेज में पड़े हुए हैं। जिसके चलते उन्होंने अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया। 24 अप्रैल को वह युवक के जन्मदिन वाले दिन पहली बार फरीदाबाद आई और युवक उसको अपनी गाड़ी में घूमते हुए गांव नीमका की तरफ ले गया। जहां पर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद भी कई बार युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

युवती ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। जिसकी चलते 20 जून को थाना महिला में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अधिवक्ता मनमीत कौर ने बताया अब आरोपी के परिवार वाले पुलिस के साथ मिलकर युवती के ऊपर दबाव बना रहे है कि वह उसकी शादी 15 दिनों के अंदर करवा देंगे लेकिन उसको केस वापस लेना होगा। जिस पर युवती का कहना है कि पहले शादी करवाई जाए। उसके बाद केस वापस लेने के बारे में सोचा जाएगा। आरोप है कि आरोपी के परिवार के लोग और पुलिस युवती के ऊपर दबाव बना रही है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रही है। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed