फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ESIC's neurology lab will treat brain diseases

Faridabad News: ईएसआईसी के न्यूरोलॉजी लैब में होगा दिमागी बीमारियों का इलाज

Sat, 22 Jul 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
ESIC's neurology lab will treat brain diseases
- डॉक्टरों को प्रशिक्षण के बाद जल्द होगा नई तकनीक से इलाज शुरू
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दिमागी बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल में एडवांस न्यूरोलॉजी लैब बनकर तैयार हो गई है। इसके लिए जरूरी मशीनें भी अस्पताल में पहुंच गई है। डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लैब में ब्रेन और गले की एंजियोग्राफी के साथ नसों के रोगियों का बेहतर तरीके से इलाज हो सकेगा।
एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जिले के करीब 6.5 लाख कार्ड धारक जुड़े हैं। इसके अलावा यहां गुरुग्राम, पलवल, होडल, हथीन, पानीपत, रेवाड़ी, यमुनानगर आदि जिलों से भी रोजाना करीब 4000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। निजी अस्पतालों की तर्ज पर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं जैसे कैंसर मरीजों का इलाज, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी समेत इलाज की कई अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल में न्यूरोलॉजी लैब की अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं होने के कारण अभी मरीजों को निजी अस्पताल रेफर किया जाता है। हालांकि, इसका भुगतान ईएसआईसी द्वारा किया जाता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल ने बताया कि अस्पताल में बनने वाली न्यूरो इंटरवेंशन लैब देश में सबसे आधुनिक लैब होगी। यह कैथ लैब की तर्ज पर न्यूरो कैथ लैब होगी, जिसमें करीब आठ बेड का आईसीयू होगा। इसमें ब्रेन और गर्दन की नसों की एंजियोग्राफी और इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

--
चिकित्सा महाविद्यालय में एक्सरे सुविधा जल्द
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में जल्द ही मरीजों एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक्सरे मशीन की इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के निदेशक डॉ गौतम गोले ने बताया कि ओपीडी को शुरू हुए एक साल हो चुका है, लेकिन मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा। पहले ओपीडी में 30 मरीज उपचार करवाने के लिए आते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिसके चलते उन्होंने अपने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कई जांच को शुरु करने का निर्णय लिया। इसमें एक्स-रे मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य पूरा हो चुका है। अस्पताल में रेडियोलॉजी की भी नियुक्त हो चुका है। जल्द ही एक्सरे की सुविधा को शुरू कर देंगे। एक्सरे की सुविधा शुरु होने के बाद अस्पताल में खून की जांच और अल्ट्रासाउंड को भी शुरू किया जाएगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद उनको उम्मीद हैं कि उनकी ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed