फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   esic hospital

ईएसआई में आईसीयू की तैयारियां हुई तेज

Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
esic hospital
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से आईसीयू खोलने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू बढ़कर करीब 20 बेड कर दिया गया है। इस योजना पर करीब दो करोड़ खर्च किए गए हैैं। इसका सबसे अधिक लाभ उन मरीजों को मिलेगा जिन्हें आईसीयू की सख्त जरूरत होती है। पहले उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। ऐसे में ईएसआई कॉरपोरेशन को मरीज के लिए इलाज के रूप में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। अब उन्हें रेफर करने की खास जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल 510 बेड का है। यहां ओपीडी में रोजाना करीब तीन हजार से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी मरीज इलाज के लिए रेफर होकर आते हैं। इससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ काफी भीड़ रहती है, मगर सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि एक माह पहले तक उन्हें बेहतर उपचार के लिए किसी निजी अस्पतालों में रेफर करने का प्रावधान था। पिछले महीने ईएसआई कॉरपोरेशन ने सेकेंडरी केयर यानी गंभीर हालत वाले आईसीयू के मरीजों को किसी निजी अस्पतालों में रेफर करने के प्रावधान पर रोक लगा दी थी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ईएसआईसी अस्पताल में ही सभी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को परेशानी नहीं हो। उन्हें निजी अस्पताल रेफर करने की जरूरत नहीं पड़े। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से नया आईसीयू बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

तीसरे फ्लोर पर बना नया आईसीयू
मेडिकल कॉलेज में पहले ग्राउंड फ्लोर पर 10 बेड का आईसीयू बना था, जिसमें मरीजों को एचडीयू की सेवाएं दी जा रही थी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से नया आईसीयू तीसरी मंजिल पर बनाया गया है। इनमें बेड़ों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। नए बेड और वेंटिलेटर की टेंस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 31 अक्तूबर तक इसे लोगों के लिए पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले वर्ष तक 40 बेड का हो जाएगा
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आईसीयू को 40 बेड बनाने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं के बाद यह दिल्ली एनसीआर का सबसे बेहतर ईएसआईसी अस्पताल बन जाएगा। जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

अस्पताल में आईसीयू को अपग्रेड किया गया है। इसके लिए मौजूदा बेड़ों की संख्या बढ़ाई गई है। इसे 20 बेड कर दिया गया। नए आईसीयू के टेस्टिंग का काम जारी है। जल्द ही इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. असीम दास, डीन, ईसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed