{"_id":"6a36cc864ea35cc94f068ac0","slug":"entrepreneurs-presented-the-problems-of-the-industrial-area-to-the-union-minister-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72831-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उद्यमियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उद्यमियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के पर आईएमटी पहुंचे मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आईएमटी के औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों को सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिका भेंट की।
बैठक में आत्मनिर्भर भारत, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उद्योग जगत देश की प्रगति का मुख्य आधार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में उद्यम, निवेश और नवाचार को लगातार मजबूती मिल रही है, जिससे भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
इस दौरान आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएफ) के प्रधान प्रमोद राणा और जनरल सेक्रेटरी रश्मि सिंह ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष आईएमटी क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख समस्याएं और प्रशासनिक अड़चनें रखीं। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी और अतिक्रमण से छुटकारे की मांग की। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस बैठक में विक्टोरा ग्रुप के एमडी एचएस बंगा, रैमको स्टील ग्रुप के एमडी परेश मित्तल, कमल इकोन इंडस्ट्रीज के एमडी विक्रम प्रताप सहित क्षेत्र के कई अन्य उद्यमी व संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।