फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entrepreneurs of the district happy with the new industrial policy

Faridabad News: नई औद्योगिक नीति से जिले के उद्यमी खुश

Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs of the district happy with the new industrial policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में मंजूर की गई मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 का औद्योगिक संगठनों ने स्वागत किया है। फरीदाबाद के उद्योगपतियों का कहना है कि नई नीति से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

सरूरपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र शाह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि यह नीति उद्योगों और एमएसएमई सेक्टर के लिए लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुरानी एचईईपी 2020 की जगह लाई गई नई नीति औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने और 10 लाख नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलने से फरीदाबाद सहित प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed