फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entered the house on the pretext of drinking water, took the woman hostage and looted lakhs

पानी पीने के बहाने घर में घुसे, महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Entered the house on the pretext of drinking water, took the woman hostage and looted lakhs
बल्लभगढ़। महिला को बंधक बनाकर लुटेरे घर में रखे लाखों रुपये की ज्वेलरी को चोरी करके ले गए। पानी पीने के बहाने दो युवक घर के अंदर घुसे थे। वहीं, एक युवक घर के बाहर खड़े होकर आने जाने वालों पर नजर रख रहा था। घटना की जानकारी पर थाना तिगांव की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घुड़ासन गांव निवासी वेदप्रकाश की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि बुधवार की दोपहर तीन बजे वह घर पर अकेली थी। तभी उनके घर की घंटी बजी। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उसके दरवाजे पर दो युवक खड़े थे। जो उसके बेटे नीरज के बारे में पूछ रहे थे। राजकुमारी ने बोला कि उसका बेटा अभी घर पर नहीं है। इस पर दोनों युवकों ने कहा कि आंटी क्या आप हमें पानी पिला सकते हो। पानी पीने के बहाने वह दोनों युवक घर के अंदर चले गए और महिला ने पंखा चलाकर उनको बैठा दिया। महिला पानी लेने के लिए रसोई में गई तभी दोनों युवक उसके पीछे पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने महिला के द्वारा पहनी हुई साड़ी को खींचकर उसी से बंदी बना दिया और उसमें से एक युवक महिला को पकड़ कर बैठा गया। वहीं दूसरा युवक घर में रखे ज्वेलरी को चोरी करने की नीयत से महिला से तिजोरी की चाबी मांगने लगा। डर के चलते महिला ने चाबी बता दी। जिसके बाद घर में रखे 10 से 11 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी करने के बाद दोनों युवक बाहर खड़े तीसरे युवक के साथ मौके से फरार हो गए। थाना तिगांव के एसएचओ अशोक कुमार और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed