फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   entered the home in the name of relative's friend

नमस्ते कर घर में घुसता और उड़ा ले जाता ज्वेलरी

Mon, 08 Feb 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
entered the home in the name of relative's friend
फरीदाबाद। दिल्ली-फरीदाबाद में छह साल से बुजुर्ग महिलाओं से सोने के आभूषण ठगने वाला बदमाश रविवार को जेल चला गया, लेकिन अपने काम करने के तरीके से पुलिस को भी हैरत में डाल गया।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर तगा निवासी चांद मोहम्मद उर्फ भूरा नाम का यह ठग साल 2015 से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। भूरा की दिलचस्पी स्कूटी और महिलाओं के आभूषण में ही रहती थी। वह ऐसे घरों की तलाश करता जिसमें दिन के समय बुजुर्ग महिला अकेली हो। वह सीधा घर में ंजाता। नमस्ते कर बुजुर्ग महिला के पैर छूता और खुद को उसके बेटे का दोस्त बताता। भूरा महिलाओं से कहता कि आपका बेटा आपके लिए सोने का कंगन या अंगूठी बनवाना चाहता है। नाप व डिजाइन समझने के बहाने वह महिला से आभूषण लेकर चला जाता।
विज्ञापन

फरीदाबाद में उसने आठ, जबकि दिल्ली में करीब एक दर्जन वारदात कबूल की हैं। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि भूरा केवल छठी कक्षा तक पढ़ा होने के बावजूद महिलाओं को आसानी से ठग लेता था। वह जिस स्कूटी का प्रयोग करता था, वह या तो चोरी की होती या फिर किसी को बातों में उलझाकर ठगी हुई होती थी। उसके हाथ ना आने का एक कारण यह भी था कि वह हर बार नई स्कूटी इस्तेमाल करता था। वारदात के बाद उसे लावारिस छोड़ देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed