फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ensure compliance with advisories to avoid cold wave and fog - Deputy Commissioner

Faridabad News: शीतलहर व कोहरे से बचने के लिए एडवाइजरी की अनुपालना हो सुनिश्चित - उपायुक्त

Mon, 30 Dec 2024 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ensure compliance with advisories to avoid cold wave and fog - Deputy Commissioner
जिलेवासी बरतें जरूरी एहतियात, हर समय गर्म कपड़े पहनें व बाहर न सोएं, पशुओं व जीव-जंतुओं का भी रखें ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि हरियाणा राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शीतलहर व कोहरे के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में जिले के लोगों को ठंड से बचाव करने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। मीडिया से मौसम की जानकारी लेने और विशेष रूप से बुजुर्ग व बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी है। रात के समय बुजुर्गों व बच्चों को बाहर न निकलने दें। अगर आसपास कोई पड़ोसी जो अकेला रहता है, विशेषकर बुजुर्ग, उनका हाल-चाल जरूर पूछते रहें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपातकालीन आपूर्ति आसानी से उपलब्ध रहे। हर समय गर्म व ऊनी कपड़े जरूर पहनें। सिर को ढककर रखें व गर्म पानी नियमित रूप से लेते रहें।उपायुक्त ने जिला नूंह के सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग ठंड से बचाव के लिए अपने-अपने विभाग के संबंधित कार्यों व जिम्मेवारियों को पूरा करते रहें और अपने अधीनस्थ क्षेत्र में जीव-जंतुओं, पशुओं व लोगों के लिए ठंड से बचने संबंधी व्यवस्था पूर्ण करें। हर साल ठंड के मौसम में रेन बसेरे आदि चालू किए जाते हैं, उनका पहले की स्थिति के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करें। कोई भी व्यक्ति चाहे वह बेघर हो या अन्य, खुले में न सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed