फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Enrollment starts from today, administration completes preparations

Faridabad News: आज से नामाकंन शुरू, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

Wed, 04 Sep 2024 11:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Enrollment starts from today, administration completes preparations
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और आवेदनों की जांच व अन्य सभी तैयारियों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जाए। इसके लिए सभी नामांकनों की जांच, सिक्यूरिटी राशि सहित सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय के 100 मीटर के दायरे में पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही बैरिकेडिंग की जांच कर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग के अंदर सिर्फ प्रत्याशी के साथ तीन गाड़िया व पांच व्यक्ति ही अंदर आ सकते हैं। इसके लिए वह मुख्य गेट का प्रयोग करेंगे। लघु सचिवालय अन्य कार्य से आने वाले आम जनता एटीएम साइट के गेट नंबर दो का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

नामांकन के लिए निर्धारित स्थान
जिले में छह विधानसभा क्षेत्र, 85-पृथला के लिए नामांकन पत्र सेक्टर-12, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. सिद्धार्थ दहिया के कार्यालय में, 86-एनआइटी के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर स्थित कोर्ट रूम, कमरा नंबर 108 में रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा द्वारा, 87- बड़खल के लिए एनआइटी नंबर-एक बड़खल एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अमित मान द्वारा, 88-बल्लभगढ़ के नामांकन उपमंडलीय कार्यालय परिसर बल्लभगढ़, एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़, कमरा नंबर- 03 में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी मयंक भारद्वाज द्वारा, 89-फरीदाबाद के नामांकन के लिए सेक्टर-12, लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, कमरा नंबर-201 में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी शिखा अंतिल द्वारा और 90- तिगांव विधान सभा के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर कमरा नंबर-410, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान नामांकन लेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2024 होगी। 13 सितंबर 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर 2024 नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख है। मतदान 5 अक्तूबर को होगा और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed