{"_id":"69d16a1e81f25a70870b4cfb","slug":"encroachment-removed-from-sector-12-and-town-park-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66625-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-12 और टाउन पार्क से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-12 और टाउन पार्क से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
सीएम के पहुंचते ही नगर निगम और प्रशासन सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फरीदाबाद पहुंचते ही नगर निगम और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। मुख्यमंत्री की फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) बैठक और दो दिवसीय प्रवास को देखते हुए शहर की उन सड़कों और फुटपाथों को आनन-फानन में साफ किया गया, जो महीनों से गंदगी और अतिक्रमण की मार झेल रहे थे। सेक्टर-12, टाउन पार्क और बाटा चौक जैसे व्यस्त इलाकों में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथों को रातों-रात खाली करा दिया गया। बीपीटीपी रोड और सेक्टर-15 जैसे इलाकों में जहां कूड़े के ढेर लगे रहते थे, वहां जेसीबी लगाकर सफाई की गई।