फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Encroachment is becoming an obstacle in the construction of elevated road, notice issued to crematorium as well

Faridabad News: एलिवेटेड रोड के निर्माण में अतिक्रमण बन रहा बाधा, श्मशान घाट को भी नोटिस जारी

Mon, 23 Jun 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Encroachment is becoming an obstacle in the construction of elevated road, notice issued to crematorium as well
लोगों ने कहा, एचएसवीपी की निशानदेही के अनुसार किया गया था निर्माण, उच्च अधिकारियों से मिलेंगे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए कई लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिसमें मोहना रोड पर थाना आदर्श नगर के साथ बने श्मशान घाट को भी नोटिस जारी किया है। श्मशान घाट की ओर से 192 वर्ग गज जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। वहीं ऊंचागांव के लोगों का कहना है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ही निशानदेही की गई थी। उसी निशानदेही के अनुसार उन्होंने श्मशान घाट का निर्माण करवाया था। अब विभाग की लापरवाही का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ेगा। इसको लेकर वह जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।

बल्लभगढ़ में आगरा- मथुरा रोड से मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड रोड करीब 256 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस रोड के बनने के बाद लोगों को मोहना रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करीब 2.75 किलोमीटर लंबा यह रोड मोहना रोड के ऊपर से होकर गुजरेगा। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा। अब ऊंचागांव से लेकर पंजाबी धर्मशाला तक करीब 20 से अधिक पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं अब पिलर के ऊपर पिलर कैप बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान इस रोड पर जिन भी लोगों की ओर से अतिक्रमण किया हुआ, उनको नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें ऊंचागांव में बने श्मशान घाट को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


192 वर्ग गज पर किया हुआ है अतिक्रमण
राजस्व विभाग की ओर से बल्लभगढ़ मोहना रोड की निशानदेही करने के बाद मोहना सड़क के हिस्से पर दुकान व मकान बनाकर लोगों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। यहां श्मशान घाट के नाम पर भी कुल क्षेत्रफल 192 वर्ग गज जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। जिस कारण एलिवेटेड रोड बनाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं ऊंचागांव के लोगों ने बताया कि उनको कई साल पहले एचएसवीपी ने निशानदेही करके श्मशान घाट की जगह मुहैया करवाई थी। लोगों ने उसी निशानदेही के अनुसार निर्माण कार्य करवाया। उनके पास सभी प्रकार के कागजात मौजूद हैं। लेकिन अब राजस्व विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि उन्होंने अतिक्रमण किया हुआ है। ऊंचागांव निवासी रंजीत सैनी ने बताया कि श्मशान घाट को जो मुख्य द्वार है वह करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। अगर अब एलिवेटेड रोड की वजह से श्मशान घाट के मुख्य द्वार को तोड़ा जाएगा तो उनको काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ उनको नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें श्मशान घाट भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed