फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Encroachment demolished in presence of heavy police force

Faridabad News: भारी पुलिसबल की मौजूदगी में ढहाया अतिक्रमण

Wed, 23 Apr 2025 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment demolished in presence of heavy police force
नगर निगम की भूमि पर प्याली चौक के पास वर्षों से अतिक्रमण कर बनाए पक्के निर्माण पर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने बुधवार को फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो रूट पर प्याली चौक के पास नाले के किनारे वर्षों से किए गए दो मंजिला पक्के अतिक्रमण को ढहा दिया। टीम ने अतिक्रमण कर बनाए दो बैंक्वेट हॉल, घर और निजी अस्पताल की ओर से किया गया अतिक्रमण गिराया।
इस दौरान एक परिवार ने जमकर विरोध किया लेकिन बड़ी संख्या में पुलिसबल के चलते अतिक्रमण अभियान निर्बाध रूप से चला। प्याली चौक के नजदीक पंचकुइयां रोड से फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो रूट प्रस्तावित किया जा चुका है। इसी रोड पर चौक से कुछ दूरी पर नगर निगम की ओर से बनाए गए नाले और उसके पीछे भूमि पर 8 से 10 कच्चे और कुछ पक्के निर्माण किए गए थे। वर्षों से कार्रवाई न होने के कारण यह निर्माण बढ़कर नाले के ऊपर तक पहुंच गया था। नगर निगम की टीम सुबह 11 बजे प्याली चौक के पास पंचकुइयां रोड पर जेसीबी और अन्य सामग्री लेकर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने पक्का निर्माण कर बनाए गए दो बैंक्वेट हॉल नरूला गार्डन को जेसीबी से ढहा दिया। वहीं, एक निजी नर्सिंग होम ने भी टिन शेड डालकर अतिक्रमण कर रखा था। टीम ने इस कच्चे निर्माण को भी गिरा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

घर गिराने का परिवार ने किया विरोध
नगर निगम की ओर से अतिक्रमण कर निगम की भूमि पर बनाए गए दो घरों पर भी जेसीबी चलाई गई। अतिक्रमण करने वालों ने दो मंजिला घर बना रखे थे। जेसीबी जब उनके मकानों को ढहाने पहुंची तो एक परिवार के पिता-पुत्र ने जमकर विरोध किया। पुलिसकर्मी विरोध कर रहे व्यक्ति को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगे। बेटे को ले जा रही पुलिस वैन के आगे पिता जमीन पर लेट गया। किसी तरह दोनों को पुलिस थाने ले गई और बाद में छोड़ दिया। मानसून आने से पहले एफएमडीए नालों की सफाई के लिए तेजी से सफाई कार्य कर रहा है। नाले जाम पड़े हैं और अवैध अतिक्रमण के चलते सफाई कार्य नहीं हो पा रहा है। एफएमडीए की मांग पर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed