फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Encounter between police and cow smugglers, one arrested

Faridabad News: पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़, एक गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and cow smugglers, one arrested
सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एवीटी हथीन पुलिस ने थाना कैम्प क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक गो-तस्कर को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कर्मबीर सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कथु नंगल, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

उसने अपने साथियों के नाम संदीप (दयालपुर, अमृतसर) और सलीम बताए, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, दो खाली कारतूस के खोल, एक कारतूस, 19 गोवंश और वारदात में प्रयुक्त कैंटर को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कैम्प में सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि एवीटी हथीन प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव व उनकी टीम को सूचना मिली कि कुसलीपुर से टिकरी ब्राह्मण की ओर सफेद कैंटर में गायों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने कैंटर का पीछा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। रहराना गांव के पास टायर फटने पर पुलिस ने लाउडस्पीकर से रुकने को कहा, लेकिन चालक व अन्य युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। डीएसपी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक 41 गो-तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन तस्करों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 27 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed