फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees will stage a sit-in at the Health Minister's ancestral home today.

Faridabad News: स्वास्थ्य मंत्री के पैतृक आवास पर आज धरना देंगे कर्मचारी

Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Employees will stage a sit-in at the Health Minister's ancestral home today.
बैठकों को आयोजन कर धरने में शामिल होने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। संगठन की ओर से शनिवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बैठक कर कर्मचारियों से रविवार को प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के रेवाड़ी स्थित पैतृक आवास रामपुरा हाउस पर आयोजित धरने में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

एसोसिएशन के अनुसार, सरकार लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है। इसी के विरोध में प्रदेश स्तरीय धरने का आयोजन किया जा रहा है। आंदोलन की तैयारियों के तहत सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी डिस्पेंसरियों में बैठक कर कर्मचारियों को आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन की पूर्व प्रधान आशा शर्मा और पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र मोर ने फरीदाबाद, पलवल, मेवात और झज्जर जिलों का दौरा कर कर्मचारियों से धरने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। वहीं जिला प्रधान सविता, जिला सचिव श्यामबीर, कोषाध्यक्ष अजय प्रजापति, उपप्रधान कपिल वर्मा, प्रेस सचिव हितेश सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में बैठकें कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की ये हैं मांगें

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में एनएचएम कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करना, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप वेतन व अन्य भत्ते लागू करना, नियमित कर्मचारियों को 4200 रुपये ग्रेड पे देना, वेतन विसंगतियां दूर करना, बढ़ती आबादी के अनुसार नए पद सृजित कर नियमित भर्ती करना, राजस्थान की तर्ज पर सेवा नियमावली लागू करना और महंगाई भत्ते का एरियर जारी करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed