फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employed youth are seeking tax relief and better work opportunities.

Faridabad News: नौकरीपेशा युवा कर रहे टैक्स में राहत और काम के बेहतर मौके

Sat, 31 Jan 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Employed youth are seeking tax relief and better work opportunities.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बजट 2026 को लेकर फरीदाबाद के युवाओं में उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। निजी नौकरी करने वाले युवा इस बार के बजट से ऐसी घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं जिससे उनकी जेब पर बोझ कम हो और काम के नए मौके बनें। महंगाई के इस दौर में टैक्स में राहत और नौकरी की सुरक्षा युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

फरीदाबाद में निजी अस्पताल, स्कूल, आईटी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले युवाओं का कहना है कि बजट का असर सीधा आम नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी पर दिखना चाहिए। सिर्फ योजनाएं नहीं बल्कि ऐसे फैसले होने चाहिए जो जमीन पर महसूस हों।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च बढ़ाया जाना जरूरी है। अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर होंगी तो मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी राहत मिलेगी। हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल रिसर्च पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. परबवीर सिंह, मनोचिकित्सक

निजी शिक्षकों की सैलरी और नौकरी की सुरक्षा लंबे समय से चिंता का विषय है। उम्मीद है कि बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐसी व्यवस्था बने जिससे शिक्षकों को स्थायित्व मिले और उन्हें समय-समय पर ट्रेनिंग भी मिल सके।

रणदीप सिंह चौधरी, शिक्षक

आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक युवा प्रोफेशनल ने कहा कि महंगाई के हिसाब से टैक्स में राहत मिलना जरूरी है। साथ ही नई तकनीक से जुड़ी ट्रेनिंग बढ़ाई जानी चाहिए ताकि युवा बदलते दौर में पीछे न रहें।
शुभम सिंह, आईटी सेक्टर

अगर बजट में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया तो फरीदाबाद जैसे औद्योगिक शहरों में रोजगार के नए मौके बनेंगे।
अभिषेक, इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed