फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Emphasis was laid on developing logical thinking in students.

Faridabad News: छात्रों में तार्किक सोच विकसित करने पर दिया जोर

Fri, 24 Apr 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on developing logical thinking in students.
विश्व पुस्तक दिवस पर स्कूल में कई गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय ऐतमादपुर में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर छात्रों के लिए रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों में तार्किक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। स्कूल के मुख्य शिक्षक चतर सिंह ने बताया कि कक्षा पहली के छात्रों ने बालगीत सुनाकर प्रस्तुतियां दीं। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने चित्र देखकर वाक्य बनाना और किताबों का परिचय प्रस्तुत किया। कक्षा तीसरी के बच्चों को कहानी के लिए शीर्षक बनाने का कार्य दिया गया, जिससे उनकी कल्पनाशक्ति को बढ़ावा मिला।


वहीं कक्षा चौथी और पांचवीं के छात्रों के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सीढ़ी खेल जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए बच्चों को इन गतिविधियों में शामिल किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करना और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed