फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Emphasis on cleanliness measures ahead of the monsoon; officials inspected drains and sewer lines.

Faridabad News: मानसून से पहले सफाई व्यवस्था पर जोर, अधिकारियों ने नालों और सीवर लाइनों का किया निरीक्षण

Thu, 11 Jun 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on cleanliness measures ahead of the monsoon; officials inspected drains and sewer lines.
फरीदाबाद में नगर निगम के अ​धिकारी बरसात के  मौसम से पहले नालों का निरीक्षण करते हुए । स्रोत: नग
बड़खल, एनआईटी और बल्लभगढ़ क्षेत्रों में फील्ड दौरा, जलभराव रोकने के लिए समयबद्ध सफाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून की दस्तक से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नालों, नालियों, सीवर लाइनों और स्टॉर्म वाटर ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी जल निकासी तंत्र को पूरी तरह दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

नगर निगम की ओर से सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और फील्ड में मौजूद रहकर सफाई कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन


बूढ़ेना, सेक्टर-21 और आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह ने बूढ़ेना सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर नालों और सीवर लाइनों की सफाई का जायजा लिया। वहीं जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव ने सेक्टर-21 तथा आसपास के एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों और स्टॉर्म वाटर लाइनों की सफाई केवल औपचारिकता न रहे बल्कि पूरी गुणवत्ता के साथ की जाए ताकि पानी की निकासी निर्बाध बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ में एफएमडीए के साथ संयुक्त निरीक्षण

बल्लभगढ़ क्षेत्र में जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया ने एफएमडीए अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस

अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी सफाई कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनों और लाइनों की लगातार सफाई कराई जा रही है ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।


जलभराव मुक्त फरीदाबाद बनाने की तैयारी

नगर निगम का कहना है कि मानसून से पहले सभी नालों, नालियों और सीवर लाइनों की सफाई पूरी कर शहर को जलभराव मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए फील्ड स्तर पर लगातार निरीक्षण, निगरानी और समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि समय पर सफाई कार्य पूरा होने से बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था बेहतर रहेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही भविष्य में होने वाली संभावित समस्याओं को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed