फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electronic market ready for Dhanteras

धनतेरस के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार सज कर तैयार

Mon, 09 Nov 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electronic market ready for Dhanteras
धनतेरस के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार सज कर तैयार
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिवाली और धनतेरस को लेकर दुकानदारों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की विभिन्न रेंज उतारी गई है। ग्राहकों को 10 से 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका ग्राहक भी जमकर लाभ उठा रहे हैं। वहीं धनतेसर और दिवाली पर दुकानदारों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
कोरोना संक्रमण के दौर में लॉकडाउन में मंदी की मार से गुजर रहे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों के पहुंचने से दुकानदारों में भी उत्साह है। त्योहारी सीजन में खरीदारों को आकर्षित करने के लिए सभी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने सभी प्रोडक्ट पर ऑफर दिए हैं।
विज्ञापन

----
बाजारों में लोगों को भीड़ बढ़ी
बाजारों में दिवाली को लेकर कंपनियों द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। बाजारों में 10 हजार से लेकर 40 हजार तक की वॉशिंग मशीन हैं। वहीं, 15 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक का एलईडी टीवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एलईडी का क्रेज
सेक्टर-3 स्थित जय मां इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक महेश अदलखा ने बताया कि दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी टीवी खरीदने के प्रति लोगों में खासा क्रेज है। ब्लैक एंड व्हाइट के बाद कलर टीवी भी लोगों की नजर से उतर गए हैं। अब 4-के पिक्चर क्वालिटी एलईडी टीवी लोगों की खास पसंद बन रहे हैं। एचडी व एफएचडी के बाद अब 4-के पिक्चर क्वालिटी लोगों को लुभा रही है। विभिन्न ब्रांडों के आइटमों पर स्क्रेच कार्ड सहित कई स्कीम भी लांच की गई है। एसी पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट, गीजर पर 45 प्रतिशत, एलईडी पर 35 प्रतिशत का डिस्काउंट के साथ तीन साल की वारंटी दी जा रही है।
एसी, फ्रीज, एलईडी सहित सभी प्रोडक्ट पर 10 से 20 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ प्रत्येक खरीद पर उपहार ग्राहकों के लिए रखे गए है। अब ऑनलाइन व वायरलेस म्यूजिक सिस्टम बाजार में आए हैं। ब्लूट्थ से स्मार्ट टीवी, मोबाइल सेट कनेक्टिंग वाला होम थियेटर टॉवर लोगों की पसंद बन रहा है।

-अशोक ग्रोवर, संचालक, ग्रोवर इलेक्ट्रॉनिक्स
दिवाली पर अच्छी खरीदारी होने की है उम्मीद है। त्योहारी सीजन की तैयारी में बाजार सज गए हैं। खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम सज गए हैं। दिवाली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स के सभी रेंज के प्रोडक्ट लाए गए हैं।
-राजेश, बाला जी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed