फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity, water and gas supply remained suspended for 18 hours

Faridabad News: 18 घंटे बंद रही बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति

Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity, water and gas supply remained suspended for 18 hours
लाइन क्षतिग्रस्त होने से बीपीटीपी के लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-76 बीपीटीपी स्थित वी ब्लॉक में बृहस्पतिवार की दोपहर को कालका स्कूल के पास खुदाई करते समय पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सेक्टर में पानी, बिजली और गैस की आपूर्ति लगभग 18 घंटे के लिए ठप हो गई। बिजली, पानी की सप्लाई बंद होने से 150 से अधिक परिवारों की परेशानी बढ़ गई। लोगों ने इसकी शिकायत डॉयल- 112 पर की। इसके बाद पुलिस ने बीपीटीपी और बिजली निगम के कर्मचारियों को फोन कर जानकारी दी। बाद में क्षतिग्रस्त पीएनजी लाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ।

सेक्टर के लोगों ने आरोप लगाया कि यहां बीपीटीपी ने एक ही साथ पानी, बिजली और पीएनजी की लाइन बिछाई हुई है। किसी भी लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर पूरे सेक्टर में बिजली और पानी सप्लाई बंद कर दी जाती है। जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं होता। तब तक सेक्टर में बिजली और पानी की सप्लाई बंद रहती है। बीपीटीपी की ऐसी व्यवस्था से लोग परेशान हैं। गनीमत है कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, 18 घंटे बाद सेक्टर में शुक्रवार सुबह 9 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन


सेक्टर- 76 वी ब्लॉक के महासचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यहां बीपीटीपी ने लोगों को बारूद पर लाकर बैठा दिया है। पानी, बिजली और पीएनजी की लाइन एक साथ डाल दी है। इसकी कीमत यहां के लोगों को चुकानी पड़ सकती है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोग रात भर सो नहीं पाए। बीपीटीपी में लोगों का दैनिक कामकाज भी काफी प्रभावित हुआ। वी ब्लॉक के लोगों बताया कि सेक्टर- 76 बीपीटीपी का बसाया हुआ सबसे पुराना इलाका है। इसके बाद भी अधिकारी और बिल्डर अनदेखी कर रहे हैं। जो सेक्टर के लोगों पर भारी पड़ रही। वहीं, बीपीटीपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित मोहन का कहना है कि यहां दोपहर को लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed