{"_id":"6aa9967641f99bb83a0107f8","slug":"electricity-transformer-damaged-after-being-hit-by-a-vehicle-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80083-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाड़ी की टक्कर से 4.72 लाख का बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाड़ी की टक्कर से 4.72 लाख का बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बिजली विभाग के जेई ने चालक के खिलाफ दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल गांव की गली नंबर पांच में तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने बिजली विभाग के एच-पोल में टक्कर मार दी। टक्कर से पोल पर रखा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर की अनुमानित कीमत 4.72 लाख रुपये है।
बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता और बड़खल गांव क्षेत्र के प्रभारी संजीव कुमार ने अनखीर चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना पांच सितंबर की है। अज्ञात चालक वाहन नंबर डीएल-1-एलएक्यू-2768 को गलत तरीके से चलाते हुए एच-पोल से टकरा गया। संजीव कुमार के अनुसार वाहन के बारे में पता करने पर उसके एक निजी कंपनी के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस से चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।